ED की कार्रवाई से हड़कंप : ठेकेदार के आलीशान बंगले में दबिश, जांच जारी

रीवा । शहर के ढेकहा मोहल्ले में ED की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. वार्ड क्रमांक 5 में स्थित पद्मधर कॉलोनी में आलीशान मकान में प्रवर्तन निदेशालय की 5 सदस्यीय टीम ने अचानक दबिश दीl
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ठेकदार के आलिशान निवास में की गई है. ED की टीम सुबह से घर के अंदर जरुरी दास्तावेजों के साथ अन्य रिकॉर्ड को खंगाल रही है. कर्रवाई पूरी होने के बाद ही इसका खुलासा पाएगा की किन कारणों के चलते ED की टीम ने ठेकेदार के निवास पर छापा मार कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि, रीवा स्थित ढेकहा के पद्मधर कालोनी में रहने वाला शख्स चर्चित ठेकेदारों मे शामिल हैं. वह एक भाजपा नेता के भाई बताए जा रहे हैं. आज शुक्रवार सुबह जैसे ही ठेकेदार के निवास पर ED ने दस्तक दी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई. कार्रवाई की खबर लगते ही लोग कॉन्ट्रैक्टर के निवास के बाहर एकत्रित हो गए और ED की कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दी. इस दौरान निवास के बाहर मौजूद कुछ लोगो ने कार्रवाई को लेकर आपत्ति भी जताई है.
हलांकि ED की टीम से कार्रवाई के संबंध में कोई बातचीत नहीं हो सकी है. टीम के द्वारा अब तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किा गया है. ED की टीम ठेकेदार के निवास पर लगातार आवश्यक दस्तेवेजों की पड़ताल करने में जुटी हुई है. इस पूरी कार्रवाई को लेकर ED की तरफ से अधिकारिक बयान आने का इंतेजार है. जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई का खुलासा होगा की किन कारणों के चलते ED की टीम ने ठेकेदार के निवास पर दबिश दी थी।
निवास पर ED की रेड के बाद ठेकेदार ने बताया, ”सुबह तकरीबन 5 बजे टीम अचानक से घर में दाखिल हो गई. 8 बजे तक तो यही पता नहीं चला की ये सब चोर हैं या डाकू हैं, ED है CBI है या पुलिस है. इसके बावजूद भी जब उनसे जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया गया. जिसके बाद हमारे द्वारा सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जब घर के अंदर गई तो उन्होंने बताया की ED की टीम आई है. कल्पना नहीं कर सकते हैं, सुना था की ED अरबपतियों के ठिकानों पर कार्रवाई करती है. हमने उनका सहयोग किया है।







