उतरप्रदेशदेश

जीतपुर गांव के सामने हुआ हादसा,बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी

गाड़ी में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

गोरखपुर | गोरखपुर के नौसड़ चौकी क्षेत्र में बाघागाड़ा फोरलेन पर एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। जीतपुर गांव के सामने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के समय चालक गाड़ी में ही फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल चालक की पहचान बस्ती जिले के चिनहट थाना क्षेत्र निवासी सुशील जायसवाल के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह गाजीपुर से अपने घर बस्ती लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सुशील जायसवाल के अनुसार, उन्हें यह पता नहीं चल सका कि किस वाहन ने उनकी बोलेरो को टक्कर मारी। वहीं स्थानीय लोगों ने पलटी हुई बोलेरो को सीधा कर सड़क किनारे लगवाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button