कटनी

विजयराघवगढ़ में आपसी सौहार्द के बीच मनाया जाएगा मोहर्रम का पर्व, एएसपी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक

कटनी, यशभारत। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ थाने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी कमल मौर्य ने की। बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ सुनील श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के अधिकारी, उदयराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनीष मिश्रा, श्याम सुन्दर गुप्ता, फयुजिद्दीन, मोहम्मद अलताफ, शेख जमील, मोहम्मद शकील, मोहम्मद मुस्ताक, नूर मोहम्मद सिद्दकी, मोहम्मद इस्तहाक, अरविंद बडग़ैया, बलराम सोनी, अब्दुल खलील, महेन्द्र चैरसिया एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ सफाई पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विचार.विमर्श किया गया। एएसपी ने नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखनेए अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। बैठक के अंत में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button