भोपालमध्य प्रदेश

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू कुलपति के इस्तीफे और धारा 52 लागू करने की मांग, समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कुलपति के इस्तीफे और धारा 52 लागू करने की मांग, समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

भोपाल, यश भारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में कथित अकादमिक अव्यवस्था प्रशासनिक अनियमितताओं और आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। परिषद ने विश्वविद्यालय के कुलपति के तत्काल इस्तीफे और विश्वविद्यालय में धारा 52 लागू कर शासन से प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में लेने की मांग की है। एबीवीपी का आरोप है कि विश्वविद्यालय में एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर समेत कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम महीनों से लंबित हैं। पुनर्मूल्यांकन के नतीजे भी एक वर्ष से अधिक समय से घोषित नहीं किए गए हैं जिससे हजारों विद्यार्थियों का शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है और लंबे समय से पीएचडी प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित नहीं की गई हैं। विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण नर्सिंग महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई है शिक्षकों की भर्ती लंबित है छात्रावासों की स्थिति बदहाल बनी हुई है और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी चिंता का विषय है। इसके अलावा संबद्धता प्रक्रिया विभिन्न टेंडरों और गोपनीय प्रिंटिंग कार्यों में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए गए हैं। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से छात्र शिक्षक कर्मचारी और संबद्ध महाविद्यालय सभी असंतुष्ट हैं। परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता और कुलपति इस्तीफा नहीं देते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हलचल बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button