देश

महिला की हत्या के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या, पवई के सुनवानी में सनसनीखेज घटना, प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत

कटनी/ पवई, यशभारत। नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र में कल दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी शुक्ला (37 वर्ष), निवासी चौमुखा, की शादी सुनवानी में हुई थी। वह पिछले लगभग चार माह से अपनी बेटी के साथ अंबेडकर पार्क क्षेत्र में लक्ष्मी सोनी के मकान में किराए से रह रही थीं। बताया जा रहा है कि छोटी सुनवानी निवासी सुरेंद्र तिवारी (38 वर्ष) के साथ उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुरेंद्र तिवारी महिला के किराए के मकान पर पहुंचा। दरवाजा खुलने के बाद वह अंदर चला गया और महिला के साथ मौजूद बेटी को बाहर भेज दिया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र तिवारी ने धारदार हथियार से रजनी शुक्ला पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी स्वयं पर उसी हथियार से वार कर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पवई एसडीओपी भावना दांगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।IMG 20260611 WA0550 IMG 20260611 WA0551

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button