कटनी

जुहला बायपास के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, दलित बच्चे के साथ मारपीट का मामला, कई थानों की पुलिज़ मौके पर

कटनी , यशभारत ।शहडोल कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुहला बाईपास के पास पिछले एक करीब 1 घंटे से चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक एक दलित बालक को निर्वस्त्र करके मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एन के जे थाने की पुलिस सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले का संज्ञान लेकर लोगों से बातचीत करने में जुटे हुए हैं विस्तृत खबर प्रतीक्षित है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा नाबालिग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जुहली मोड़ पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष ने कटनी पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।IMG 20260608 WA0051

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button