कार्ययोजना तैयार कर की जाएगी वर्किंग – भोपाल लोकायुक्त संगठन के नवागत एसपी सुनील पाटीदार की यश भारत से खास बातचीत

कार्ययोजना तैयार कर की जाएगी वर्किंग
– भोपाल लोकायुक्त संगठन के नवागत एसपी सुनील पाटीदार की यश भारत से खास बातचीत
भोपाल, यश भारत। किसी भी जिले में कार्यभार संभालने के बाद वहां की तासीर समझना बहुत जरूरी होता है। लोकायुक्त संगठत में काम बहुत गंभीरता से किए जाते हैं। शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं जल्द ही राजधानी में आम देकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। यह कहना है कि भोपाल लोकायुक्त संगठन के नवागत एसपी सुनील पाटीदार का। यश भारत से खास चर्चा के दौरान लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि जो भी टॉस्क सामने आएंगे उन पर काम किया जाएगा। शुक्रवार को लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर को हटाकर सुनील पाटीदार को लोकायुक्त भोपाल संगठन की कमान सौंपी गई है। दुर्गेश कुमार राठौर को सागर लोकायुक्त संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों और कुछ आरक्षक मामलों में हेरफेर की बात कह रहे हैं इसके एवज में रुपयों की बात भी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद विशष पुलिस स्थापना के महानिदेशक डीआईजी योगेश देशमुख ने आदेश जारी करते हुए लोकायुक्त संगठन भोपाल के दोनों डीएसपी को हटाने के आदेश जारी किए वहीं आरक्षकों की विभागीय जांच के साथ ही अलग-अलग जिलों में तैनाती कर दी गई है।







