देशमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज बैंक के अंदर हुई ठप्पेबाजी…. 60 हजार लेकर भाग निकला शातिर, CCTV में कैद हुई करतूत

प्रयागराज।

प्रयागराज बैंक के अंदर हुई ठप्पेबाजी…. 60 हजार लेकर भाग निकला शातिर, CCTV में कैद हुई करतूत

प्रयागराज। गंगानगर झूंसी थाना क्षेत्र में एक शातिर उचक्के ने बैंक के अंदर ही ठेकेदार को अपना शिकार बनाया और 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कटका निवासी रमेश निषाद छतनाग रोड स्थित इंडियन बैंक में रुपये निकालने पहुंचे थे। बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद वह बैंक में सोफे पर बैठे रकम गिन रहे थे। इसी दौरान बगल में खड़ा एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा और रुपये गिनने में मदद करने की बात कहने लगा। रमेश निषाद ने भरोसा करते हुए जैसे ही 60 हजार रुपये उस युवक के हाथ में दिए, वह रकम लेकर बैंक के अंदर से तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकल गया। जब तक रमेश निषाद कुछ समझ पाते और शोर मचाते, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित ने झूंसी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में पीली टी-शर्ट पहने संदिग्ध युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि यह युवक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल झूंसी पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button