जबलपुरमध्य प्रदेश

नीट विवाद पर बड़ा ऐलान: 6 जून के प्रदर्शन में उतरेंगे सोनम वांगचुक

कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में जारी किया वीडियो, प्रोटेस्ट में होंगे शामिल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

नई दिल्ली, यशभारत। लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और नवप्रवर्तक सोनम वांगचुक ने हृश्वश्वञ्ज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन को खुला समर्थन दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि 5 जून तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। अमेरिका में रह रहे आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरे अभिजीत दिपके पहले ही भारत आने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में 6 जून का प्रस्तावित प्रदर्शन और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार प्रदर्शन से पहले कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

अब नहीं तो कब?

सोनम वांगचुक सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में वांगचुक ने कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा व्यवस्था पर इतने गंभीर सवाल खड़े हो रहे हों, तब जवाबदेही तय होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो वे स्वयं छात्रों और आंदोलनकारियों के साथ खड़े होंगे। परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की है। उनका कहना है कि जब व्यवस्था पर इतने गंभीर सवाल उठ रहे हों, तब जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button