पाटन में गोली चलने की घटना संदेहास्पद, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमदेही ग्राम की घटना

जबलपुर यशभारत। आज सुबह पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमदेही ग्राम में गोली चलने की एक संदेहास्पद घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस हर एंगल पर जांच करने में लगी हुई है
जानकारी के अनुसार खमदेही ग्राम गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस द्वारा मौके से मिले साक्ष्यों को एकत्र कर जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की आपसी रंजिश, विवाद अथवा अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।गोली चलने की खबर से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल मामला संदेहास्पद मानते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामनारायण पटेल ने पुरानी रंजिश को लेकर को गोली मारी है जिसके बाद उसे पाटन अस्पताल के बाद मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि आरोपी रामनारायण पटेल से देवेंद्र रैकवार का विवाद चलता था। बहरहाल पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर जांच की जा रही है।







