बूचड़खाने के संभावित ठिकाने पर पुलिस ने दी दबिश : मौके से 11 मवेशी,वध करने के हथियार सहित अन्य सामग्री जप्त

सिवनी यश भारत:-सिवनी के कोतवाली थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम,टीपू सुल्तान चौक के पास बूचड़खाने के संभावित चोक पर कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, नगर पालिका के अमले के साथ दबिश दी मौके से 11 मवेशी,(पडे) पशु काटने का हत्यार (बका),रस्सी,लकड़ी की दूंठ, लोहे के एंगिल बरामद हुए हैं। मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति अरबाज खान उम्र लगभग 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा मवेशियों के परीक्षण किया गया, जिनमे कुछ मवेशी बीमार मिले, सभी 11 मवेशियों को नगर पालिका के मवेशी पकड़ने वाले वाहन में गौशाला पहुँचाया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हड्डी गोदाम क्षेत्र में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित हो रहा है, मौके से मवेशियों को जप्त किया गया,कुछ सामग्री बरामद हुई है,मवेशियों को क्रूरता पूर्वक रखा गया था, चारे की व्यवस्था नही थी, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।







