मध्य प्रदेशराज्य
बहन के घर आए भाई की मौत : परिजनों के नहीं रुक रहे आशू

मंडला, यशभारत। जिले के नैनपुर नगर में करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। यह घटना वार्ड नंबर 8 स्थित सद्दाम नगर में हुई, जहां बल्ब बदलते समय हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, सिवनी निवासी किशन मरावी (लगभग 50 वर्ष), पिता राम मरावी, अपनी बहन के घर सद्दाम नगर, नैनपुर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि किशन मरावी गीले शरीर से घर में बल्ब लगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर ले जाने का प्रयास किया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।







