कटनीमध्य प्रदेश

खदान हादसे में रेस्क्यू अभियान पूरा, एसडीईआरएफ ने बरामद किया युवक का शव

धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक की तलाश में घंटों चला ऑपरेशन, टीमों ने निभाई अहम भूमिका

खदान हादसे में रेस्क्यू अभियान पूरा, एसडीईआरएफ ने बरामद किया युवक का शव

धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक की तलाश में घंटों चला ऑपरेशन, टीमों ने निभाई अहम भूमिकाIMG 20260525 WA0031

IMG 20260525 WA0032

कटनी, यशभारत। थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने कठिन परिस्थितियों में घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया।

मृतक की पहचान धुरी ग्राम निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू कराया और पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी।

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीईआरएफ प्रभारी श्रीमती श्वेता गुप्ता ने किया, जबकि सह-प्रभारी श्रीमती ममता गोंड ने अभियान के संचालन में सहयोग दिया। टीम के चार जवानों ने कांटा-रस्सा और रबर बोट की सहायता से लगातार प्रयास कर शव को बाहर निकाला।

इस दौरान सिविल डिफेंस वालंटियर्स की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मास्टर ट्रेनर अमर रैदास एवं सोवरन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में टीम सदस्यों अश्विनी विश्वकर्मा, धनीराम पटेल, गुलवीर सिंह गोंड, अरविंद रजक, कृष्ण कुमार नामदेव, राजीव चौहान एवं कुणाल गौतम ने विषम परिस्थितियों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस ने रेस्क्यू टीमों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने आपदा प्रबंधन में टीम वर्क और तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button