जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लार्डगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जीतेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रितेश शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज द्वारा विशेष टीम गठित कर चोरी गए वाहनों एवं आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सदाब उर्फ छोटू (22 वर्ष) निवासी पप्पू चौक, तेढ़ी नीम बाबा टोला थाना हनुमानताल को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने थाना लार्डगंज, गढ़ा एवं अन्य क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से 2 स्कूटी एवं 5 मोटरसाइकिल सहित कुल 7 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहनों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद एक्टिवा, सफेद एक्सेस, होंडा मोटरसाइकिल, पैशन एवं एचएफ डीलक्स सहित कई वाहन जब्त किए हैं। मामले में आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।इस कार्रवाई में उनि दीप्ति लिल्हारे, उनि लेखराम नादोनिया, सउनि राजेश वर्मा, आरक्षक पंकज सनोडिया, हुलेश परस्ते, शुभम पटेल, आदर्श दुबे, ऋषभ बर्मन एवं पुरुषोत्तम मर्सकोले की सराहनीय भूमिका रही।