राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी की सक्रिय भागीदारी सीआरपी नेत्रदान और स्तन कैंसर जागरूकता के जरिए लोगों को किया जागरूक

राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी की सक्रिय भागीदारी
सीआरपी नेत्रदान और स्तन कैंसर जागरूकता के जरिए लोगों को किया जागरूक
भोपाल यश भारत । भोपाल के गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई एक्जीबिशन सेंटर में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय राइजिंग मध्यप्रदेश 2026 प्रदर्शनी मे आईसीएमआर भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र बीएमएचआरसी ने स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ प्रभावी सहभागिता की। प्रदर्शनी में संस्थान द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं अनुसंधान गतिविधियों और आईसीएमआर के नवाचारों से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की गईं।इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी बीएमएचआरसी स्टॉल का अवलोकन किया और संस्थान की जनजागरूकता गतिविधियों की सराहना की। प्रदर्शनी के पहले दिन 150 से अधिक लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ लिया। बीएमएचआरसी की टीम ने विद्यार्थियों युवाओं और आम नागरिकों को सीपीआर सीपीआर की प्रक्रिया एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही नेत्रदान के महत्व को बताते हुए लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्तन कैंसर से बचाव समय पर जांच और जागरूकता के महत्व पर जानकारी साझा की। वहीं फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए जरूरी सुझाव दिए। गर्मी और लू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गए। प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीएमएचआरसी में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जनहित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।







