भोपालमध्य प्रदेश

Cockroach Janta Party पर सियासी घमासान, उमंग सिंघार का सरकार पर बड़ा हमला

Cockroach Janta Party पर सियासी घमासान, उमंग सिंघार का सरकार पर बड़ा हमला

सिंघार बोले- यह मीम नहीं, बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान युवाओं का गुस्सा है

भोपाल, यशभारत। सोशल मीडिया पर 12 मिलियन यानी 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने वाला Cockroach Janta Party का ट्रेंड अब देश की मुख्यधारा की राजनीति में एंट्री कर चुका है। मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
उमंग सिंघार ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि इसे महज एक इंटरनेट ट्रेंड समझने की गलती सरकार न करे। यह देश की उस युवा पीढ़ी का आक्रोश है, जिसे नौकरियों के नाम पर सिर्फ वादे मिले, जिसकी मेहनत पेपर लीक की भेंट चढ़ गई और जो आज इस जर्जर व्यवस्था से पूरी तरह हताश हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button