भोपालमध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर 2028 का सीएम कौन? पूछना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित

सोशल मीडिया पर 2028 का सीएम कौन? पूछना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के गुना जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार उर्फ बंटी को उनके पद से हटाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री की तुलना को लेकर किए गए एक विवादित पोस्ट के बाद की गई है।

क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री चंद्रपाल किरार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोल शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने जनता से पूछा था कि मध्य प्रदेश में 2028 में मुख्यमंत्री कौन होगा?। इस सवाल के साथ उन्होंने विकल्प के रूप में वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम दिया था।
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पार्टी के भीतर खलबली मच गई। मामला संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुँचा, जिसके बाद जिला नेतृत्व तुरंत एक्शन में आ गया।

संगठन की मर्यादा के खिलाफ आचरण: जिलाध्यक्ष
गुना बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने चंद्रपाल किरार का निष्कासन पत्र जारी करते हुए साफ किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुना बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार उक्त पदाधिकारी को पहले भी कई बार चेतावनी और सूचना दी गई थी, इसके बावजूद उनके द्वारा लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी की जा रही थी। वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार, संगठन की मर्यादा, सभ्यता और दायित्वों के विपरीत आचरण करने के कारण उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

19 47 346999724guna

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button