शिकायत निवारण शिविर में सुनी गईं बिजली समस्याएं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिकायत निवारण शिविर में सुनी गईं बिजली समस्याएं
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भोपाल यश भारत। भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मंगलवार को अम्बेडकर पार्क में आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत शिकायत निवारण शिविर में पहुंचकर आमजन की विद्युत संबंधी समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने बिजली कटौती खराब ट्रांसफार्मर त्रुटिपूर्ण बिजली बिल एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा नगर निगम और प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्राप्त कई आवेदनों को रिकॉर्ड कर संबंधित विभागों को सौंपा गया। साथ ही जिन मामलों में तकनीकी मरम्मत या फील्ड कार्य की आवश्यकता है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने प्रभावित नागरिकों को समय पर सूचना देने का आश्वासन भी दिया। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आगामी शिकायत निवारण शिविरों में भी भाग लेने की अपील की है ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।







