मध्य प्रदेशराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, रिसोर्ट में बीयर पिलाकर की गई थी वारदात

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत एक रिसोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कुरई पुलिस ने रविवार शाम 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।
कुरई थाना प्रभारी के.एस. टेकाम ने रविवार रात्रि के समय बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशानुसार महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना कुरई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 16.05.2026 को एक नाबालिग बालिका द्वारा थाना कुरई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.04.2026 को आरोपी आशीष उसे बहला-फुसलाकर सुकतरा स्थित शांति वन रिसोर्ट ले गया था। वहां आरोपी अंकित सनोडिया एवं अन्य साथियों द्वारा उसे बीयर पिलाई गई। नशे की हालत में आरोपी अंकित सनोडिया द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए।

सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। महिला थाना से महिला उप निरीक्षक द्वारा थाना कुरई आकर पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता*, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम* की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये हुए गिरफ्तार:-
1.अंकित सनोडिया पिता हरिप्रसाद सनोडिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी साई धाम कॉलोनी, डूण्डासिवनी – मुख्य आरोपी
2.आशीष उर्फ आशु पिता अशोक परते, उम्र 18 वर्ष, निवासी बादलपार
3.एक विधि विवादित नाबालिग बालक

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित विशेष टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार्यवाही में ये रहे शामिल:-
इस संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक के.एस. तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र डोंगरे, अजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश माथरे, मनोज गोहिया, आरक्षक अविनाश पाण्डेय, चंचलेश नरवरे एवं यशपाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button