जबलपुर

Yash bharat breaking- शराब पार्टी के बाद खूनी खेल: गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, यूको बैंक के पास डीजे का कार्य करने वाले युवक की देर रात चाकू मारकर हत्या

FB IMG 1778905107569
मृतक कपिल प्यासी, उम्र 27

जबलपुर..मदन महल थाना क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। डीजे का कार्य करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार मदन महल स्थित शिवाजी चौक स्थित बारात घर के पीछे डीजे का काम करने वाले कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अतुल प्यासी और कपिल प्यासी का कुछ युवकों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गाली दे दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। अतुल और कपिल वहां से निकलकर अपने घर जाने लगे।

बताया जा रहा है कि जिन युवकों से बारात घर के पीछे विवाद हुआ था, उन्हीं युवकों ने कुछ देर बाद बाइक से उनका पीछा किया और तीन पत्ती स्थित यूको बैंक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने उन्हें रोक लिया।यहां आरोपियों ने फिर विवाद शुरू किया और कपिल प्यासी पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी कमर के नीचे चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना देर रात करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद ही हत्या की बड़ी वजह बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button