कुख्यात आरोपी गोपाल साहू पर एनएसए की कार्रवाई : खमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत | खमरिया थाना अंतर्गत ईसाई मोहल्ले पिपरिया निवासी शातिर बदमाश गोपाल साहू को पुलिस ने एनएसए के वारंट में गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ करीब 35 संगीन अपराध दर्ज हैं|
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि गोपाल साहू पिता स्व. गुलाबचंद साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला पिपरिया थाना खमरिया का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 2003 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसके विरूद्ध 35 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध शराब, जुआ, छेडछाड, घर में घुसकर मारपीट, आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मंे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला बदर की कार्यवाही की गयी है किंतु गोपाल साहू आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, इसी को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश गोपाल साहू के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश गोपाल साहू को जारी एन.एस.ए. के वारंट मंें गिरफ्तार करते हुये आज केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।







