भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस के टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाई वैचारिक और वक्तृत्व क्षमता

कांग्रेस के टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाई वैचारिक और वक्तृत्व क्षमता

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत फाइनल राउंड इंटरव्यू के प्रथम चरण का आयोजन मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, वैचारिक समझ और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस पहल के माध्यम से ऐसे जागरूक और प्रतिबद्ध युवाओं को मंच दे रही है जो लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू प्रक्रिया में पीएचडी धारक, आईआईटी से शिक्षित युवा, प्रोफेसर, मीडिया और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह महसूस हुआ कि प्रदेश में वैचारिक रूप से समर्पित और तथ्यपरक सोच रखने वाले युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद है। पार्टी ऐसे प्रभावशाली वक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का चयन करेगी जो जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बना सकें। कार्यक्रम में अनिल यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, अर्जित सिंह, अर्श खान तथा वरिष्ठ पत्रकार शीतल जी ज्यूरी सदस्य के रूप में मौजूद रहे। शेष प्रतिभागियों के इंटरव्यू 13 मई को आयोजित होंगे जबकि माह के अंत तक प्रदेश और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं सहित विभिन्न पदों की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button