जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: वीआईपी काफिलों में कटौती, अब 13 की जगह सिर्फ 8 वाहन रहेंगे

भोपाल यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अमल में लाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी काफिलों और वाहन रैलियों पर बड़ा फैसला लिया है। अब भोपाल में मुख्यमंत्री के स्थानीय भ्रमण के दौरान उनके काफिले में 13 वाहनों की जगह सिर्फ 8 वाहन ही शामिल रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की वाहन रैली आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों, नव नियुक्त निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए वाहनों का न्यूनतम उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को मध्यप्रदेश में गंभीरता से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की है।

ये होंगे नए निर्देश

मुख्यमंत्री के भोपाल दौरे के दौरान अब काफिले में केवल 8 वाहन शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय किसी भी प्रकार की वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी।

सभी मंत्री अपने दौरों के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।

नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी बिना वाहन रैली के ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

पहले 13 वाहनों का था काफिला

मुख्यमंत्री को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा मिलने के कारण अब तक उनके काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे। इनमें वज्र वाहन, पायलट, मीडिया कार, विभिन्न एस्कॉर्ट वाहन, सीआईडी/बीआर कार, स्पेयर वाहन, एंबुलेंस और टेल कार शामिल थीं।

अब यह रहेगा नया काफिला

नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री के काफिले में अब केवल:

पायलट

मीडिया कार

एस्कॉर्ट-1

वीआईपी वाहन

एस्कॉर्ट-2

स्पेयर वाहन

एंबुलेंस

टेल कार

राज्य सरकार के इस फैसले को सादगी, ईंधन बचत और वीआईपी संस्कृति पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे आम लोगों को ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button