इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत इंदौर में… प्रथम प्रति खजराना गणेश मंदिर में समर्पित, यश भारत मीडिया समूह का आठवां संस्करण इंदौर में पहला प्रकाशन

इंदौर, 12 मई। प्रदेश के तेजी से उभरते मीडिया संस्थानों में शामिल यश भारत मीडिया समूह ने अपने विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज से अपने प्रतिष्ठित संध्याकालीन समाचार पत्र ‘यश भारतÓ का आठवां संस्करण इंदौर से प्रकाशित करना प्रारंभ कर दिया है। इंदौर संस्करण के शुभारंभ के साथ ही अब यश भारत एक साथ प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों से आठ संस्करणों में प्रकाशित होने लगा है।अब तक यश भारत के संस्करण जबलपुर, भोपाल, मुंबई, सिवनी, मंडला, कटनी और नरसिंहपुर से प्रकाशित हो रहे थे। इंदौर जैसे व्यावसायिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर से प्रकाशन शुरू होना मीडिया समूह के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों को और अधिक मजबूती के साथ पाठकों तक पहुंचाया जा सकेगा। इंदौर संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर अपनी दुनिया प्रिंटिंग प्रेस परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहे पूर्व अध्यक्ष ओम खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इंदौर संस्करण के प्रबंध संपादक अमरीश पचौरिया, स्थानीय संपादक राजू घोलप, श्रीमती वर्षा घोलप, उनके पुत्र खुशाल घोलप (पेजमेकर), कंप्यूटर ऑपरेटर प्रभात जैन, सर्कुलेशन इंचार्ज कमल उपाध्याय सहित मीडिया जगत और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस शुभ अवसर पर इंदौर संस्करण की पहली प्रति शहर के प्रसिद्ध एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश के श्रीचरणों में अर्पित की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नए संस्करण की सफलता, निरंतर प्रगति और जनविश्वास की कामना की।पूजन के दौरान भगवान श्री गणेश को प्रिय मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और गणेश भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button