Delhiउतरप्रदेशदेश

प्रयागराज कोर्ट का बड़ा फैसला: 40 साल पुराने हत्या कांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषी करार, सजा पर टिकी सबकी नजर

प्रयागराज,यश भारत

प्रयागराज कोर्ट का बड़ा फैसला: 40 साल पुराने हत्या कांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषी करार, सजा पर टिकी सबकी नजर

प्रयागराज,यश भारत।  की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने करीब चार दशक पुराने बहुचर्चित हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक Vijay Mishra समेत चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार तृतीय की अदालत ने लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद यह फैसला सुनाया।

यह सनसनीखेज हत्याकांड वर्ष 1980 का है, जब प्रयागराज कचहरी परिसर के भीतर दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय इस घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। मामले में विजय मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कोर्ट में वर्षों तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अब जाकर फैसला सामने आया है।विजय मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति का चर्चित चेहरा रहे हैं। वह भदोही जिले से तीन बार समाजवादी पार्टी और एक बार निषाद पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

अदालत ने विजय मिश्रा समेत चारों आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी माना है। हालांकि सजा का ऐलान अभी बाकी है। माना जा रहा है कि विशेष अदालत जल्द ही सजा पर अंतिम फैसला सुनाएगी। कानूनी जानकारों का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। वहीं इस फैसले को 40 साल पुराने मामले में न्याय की बड़ी जीत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button