मध्य प्रदेशराज्य
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की सीधी भिड़ंत : युवक की दर्दनाक मौत

सागर । सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हाथ से बाइक सवारी युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कम कर मामला जांच में लिया है।
बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक प्रियांस गंभीर घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।







