देश

चार माह में अपराधों पर लगा प्रभावी लगाम,विपरीत परिस्थितियों में वजीरगंज पुलिस ने किया बेहतर काम

दो एच.एस.एक गैंगस्टर समेत 13 पर कार्रवाई

गोण्डा।जिले के वजीरगंज थाने में तैनात थानेदार ने अबतक के अपने चार माह के कार्यकाल में थानाक्षेत्र में विभिन्न तरह के अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने में कामयाबी पाई है। बता दें कि,फरवरी माह में तैनाती के बाद से ही कस्बे में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने थानेदार विपुल कुमार पाण्डेय के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी थी।लेकिन चोरी की इस बड़ी घटना का शीघ्र खुलासा करते हुये अधिकांश माल की बरामदगी के साथ वजीरगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों का थानेदार पर भरोसा सही साबित कर दिया।
इसके बाद वजीरगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुये उच्चाधिकारियों के भरोसे को और मजबूती दी है।

दो एच.एस.एक गैंगस्टर समेत 13 पर कार्रवाई

वजीरगंज थानाध्यक्ष ने थानाक्षेत्र के एक्टिव अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में जहाँ एक को गैंगस्टर व दो की हिस्ट्रीशीट खोली वहीं दो को गुण्डा एक्ट में निरुद्ध कर प्रशासन द्वारा गुण्डा घोषित दो को जिलाबदर कराया तथा छह लोगों को हाजिरी हेतु आदेशित किया।

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध 18 पर कार्रवाई

थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के थानाक्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की।जिसमें चार माह में 16 मुकदमों में 17 आरोपियों पर कार्रवाई के साथ लगभग 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ लगभग 700 कुंतल लहन नष्ट करते हुये थानाक्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की कमर तोड़ दी।

वाहनचोरी व नकबजनी समेत 9 घटनाओ का खुलासा

वजीरगंज पुलिस ने चार माह और उससे पूर्व हुये नकबजनी के तीन वाहनचोरी के दो पशु चोरी चार बड़े मामलों का खुलासा कर बरामदगी की है।

एक शोहदे पर कार्रवाई समेत 195 को रेड कार्ड

महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी मिशन शक्ति टीम ने एक शोहदे पर कार्रवाई समेत अबतक एक सौ पंचान्वे को रेड कार्ड देकर चेताया है। जिससे महिलाओं और बच्चियों के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।

शासन और उच्चाधिकारियों के मंशानुरूप करते रहेंगे कार्य

इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय का कहना है कि,शासन की मंशानुरूप और अपने उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।जिसके क्रम में वह निरंतर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये प्रयासरत हैं। उनका यह प्रयास रहेगा कि,वजीरगंज थानाक्षेत्र भयमुक्त और आदर्श थाने के रूप में जाना जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button