जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, युवक की मौत, 6 घायल

जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर से अहमदाबाद जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पाटन थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास सामने से आ रही एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस एक घायल मरीज को लेकर आ रही थी। एंबुलेंस में नोनी गांव निवासी सौरभ पटेल भी अपने घायल भाई के साथ मौजूद था। इसी दौरान खैरी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
घटना में एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बस में बैठे तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बस में सवार यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर रवाना किया। फिलहाल पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button