सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, ली सीएम पद की शपथ
सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था

सुवेंदु सरकार बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, ली सीएम पद की शपथ

बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बन गए है. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था. लेकिन वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बन रहे हैं.
इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
एक तरफ जहां सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं दूसरी तरफ बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. आने वाले समय में वे उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं. दिलीप घोष के अलावा आसलसोल सीट से विधायक बनने वाली अगनिमित्रा अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं उत्तर 24 परगना से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया.
PM मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए.







