मध्य प्रदेशराज्य

महादेव घाट के आगे यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल:  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू, चालक-परिचालक फरार

दमोह ।जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट के आगे आज एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 8 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटैल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना के बाद बस का चालक और कंडेक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बस किन कारणों से पलटी, यह जांच का विषय बना हुआ है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस द्वारा घायलों के बयान लिए जा रहे हैं, चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button