मध्य प्रदेशराज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खिरहा रैयत हेलीपैड पर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मंडला।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंडला जिले के निवास क्षेत्र अंतर्गत खिन्हा रैयत हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
हेलीपैड पर स्वागत उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाहन द्वारा ग्राम जेवरा में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







