लोधी समाज को संगठित करने मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा की तैयारी ना पैसा चाहिए ना पद , सिर्फ पदयात्रा चाहिए प्रीतम सिंह लोधी

लोधी समाज को संगठित करने मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा की तैयारी
ना पैसा चाहिए ना पद , सिर्फ पदयात्रा चाहिए प्रीतम सिंह लोधी
भोपाल यश भारत। प्रीतम सिंह लोधी ने लोधी समाज को संगठित और एकजुट करने के उद्देश्य से मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा निकालने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के लिए वे जनता से अनुमति मांग रहे हैं और समाज को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान शुरू करना चाहते हैं। प्रीतम सिंह लोधी ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य किसी पद या आर्थिक लाभ से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, हमें ना पैसा चाहिए, ना ही पद चाहिए हमें तो सिर्फ पदयात्रा चाहिए। उनका मानना है कि इस यात्रा के माध्यम से लोधी समाज को संगठित कर उसकी सामाजिक और राजनीतिक ताकत को मजबूत किया जा सकता है। वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के हालिया प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीतम लोधी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, यह फर्जी पटवारी है इसकी बात मत करो जिससे प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि देश में लोधी समाज की मजबूत भागीदारी है और समाज को नेतृत्व के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी लोधी समाज की बड़ी संख्या है। तेलंगाना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वहां भी लोधी समाज से मुख्यमंत्री बना सकती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा पहले भी लोधी समाज को मुख्यमंत्री पद दे चुकी है और उमा भारती एक ईमानदार एवं मजबूत छवि की नेता रही







