देश

भाजपा ने सभी 26 मंडलों में बनाए प्रभारी, जिलाध्यक्ष के करीबियों को शहर और नजदीकी मंडलों का प्रभार, विधायकों की पसंद के नेताओं को भी उनके क्षेत्र में जिम्मेदारी


कटनी, यशभारत। पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए भाजपा के मंडल प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी व जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन की सहमति से जिला पदाधिकारियों और कुछ दीगर अनुभवी नेताओं को मंडलों की जिम्मेदारी दे दी गई है। हालांकि पार्टी में हर दायित्व गिने चुने लोगों को ही मिलते आ रहे है। इस बार भी उन्हीं नेताओं पर भरोसा जता दिया गया है। कुछ नेता ऐसे भी हैं जो खुद को जिला कार्यकारिणी का हिस्सा मानते है लेकिन मंडलों के प्रभार में उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। विलायतकला, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ मंडलों में दो प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, बाकी सभी मंडलों में एक ही प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष के करीबियों को शहर या इसके आसपास के मंडल दे दिए गए हैं। विधायकों के करीबियों को भी उनके क्षेत्रों के मंडलों का प्रभार दिया गया है।
जारी सूची के मुताबिक बड़वारा मंडल में विजय गुप्ता, देवरी हटाई रवि खरे, विलायतकलां प्रशांत राय और राजेश ब्यौहार, ढीमरखेडा गोविंद सिंह, पान उमरिया सुरेश राय, सिलौंडी विजय दुबे, कैमोर उदयराज सिंह, कांटी मृदुल द्विवेदी, विजयराघवगढ़ सुरेश सोनी, सुनीता दाहिया, सिंनगौड़ी राजेश पटेल, बरही मनीषदेव मिश्रा, पिपरिया कला जयवंत सिंह, खितौली सतीश तिवारी, मुड़वारा अंकिता तिवारी, पं० दीनदयाल वागीश आनंद, न्यू कटनी, सुखदेव चौधरी, माधवनगर मनीष दुबे, कटनी ग्रामीण रणवीर कर्ण, निवार, रामू साहू, रीठी आशीष गुप्ता बाबा, देवगांव संदीप दुबे, बिलहरी अजय मिश्रा पप्पू, स्लीमनाबाद सुनील उपाध्याय, बहोरीबंद चेतन हिंदुजा, सतीश नायक, बाकल ललित जायसवाल और कुआ मंडल का प्रभारी कमलेश सेन को बनाया गया है।FB IMG 1778054208103

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button