भोपालमध्य प्रदेश

पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू मानस भवन क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील, 27 परिवारों का होगा पुनर्वास

पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू

मानस भवन क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील, 27 परिवारों का होगा पुनर्वास

भोपाल यश भारत। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बनी करीब 70 वर्ष पुरानी बस्ती को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बस्ती के रहवासियों ने अपने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन को सौंप दी है। अधिकारियों के अनुसार यहां निवासरत 27 परिवारों का पुनर्वास भौंरी कलखेड़ा और मालीखेड़ी क्षेत्रों में किया जाएगा। कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 95 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मौके पर राजस्व नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है हालांकि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा निरंतर प्रदर्शन किया जा रहा है कार्यवाही को लेकर इलाके में दिनभर हलचल का माहौल बना रहने की उम्मीद है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button