जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी डैम में बड़ा हादसा: क्रूज डूबा, 15 को बचाया गया, 4 शव बरामद—अन्य की तलाश जारी

जबलपुर यशभारत। बरगी डैम के खमरिया टापू में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सैलानियों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, जिसमें अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 लोगों के शव मिलने की खबर है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर के बरगी डैम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर्यटकों को लेकर जा खमरिया टापू की ओर जा रहा क्रूज अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, तलाशी अभियान के दौरान 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रशासन के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।प्रारंभिक जांच में क्रूज के तेज हवाएं होने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

क्रूज में 30 लोग सवार थे
15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
4 शव बरामद
कई लोगों के लापता होने की आशंका
एसडीआरएफ और गोताखोरों का रेस्क्यू जारी
हादसे के कारणों की जांच शुरू

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button