भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 10 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 10 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए किसान मोर्चा में व्यापक संगठनात्मक विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने 10 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इस निर्णय को आगामी राजनीतिक रणनीति और किसानों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार सिंगरौली से त्रिवेन्द्र धर द्विवेदी, सागर से रामकुमार यादव, हरदा से दिलीप बड्या , सिवनी से प्रदीप राय, शहडोल से सुरेश चतुर्वेदी, मैहर से विक्रमादित्य सिंह, नरसिंहपुर से राजकुमार गुमास्ता, भिण्ड से सज्जन सिंह यादव, श्योपुर से गौरीशंकर मीणा और जबलपुर ग्रामीण से विश्वजीत सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा का यह कदम ग्रामीण और किसान वर्ग में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब किसानों से जुड़े मुद्दे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रमुख बने हुए हैं संगठन में यह बदलाव पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।







