भोपालमध्य प्रदेश

एम्स भोपाल में अंगदाता को गार्ड ऑफ ऑनर, मानवता को नमन

Guard of honour to organ donor at AIIMS Bhopal, salute to humanity

एम्स भोपाल में अंगदाता को गार्ड ऑफ ऑनर, मानवता को नमन

भोपाल यश‌ भारत। राजधानी स्थित एम्स भोपाल में मानवता और संवेदनशीलता का भावुक दृश्य देखने को मिला जब एक अंगदाता को पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 47 वर्षीय मरीज को इंट्रासेरेब्रल हेमरेज के चलते संभावित ब्रेन स्टेम डेथ की स्थिति में चिन्हित किया गया था। चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद जब मरीज के परिजनों ने अंगदान के लिए सहमति दी तो अस्पताल प्रशासन ने इस महान निर्णय को सम्मानित करने का निर्णय लिया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आईपीडी गेट पर अंगदाता को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर एम्स का चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ अंगदाता के परिजन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे वातावरण में भावुकता और गर्व का मिश्रित माहौल देखा गया जहां सभी ने अंगदाता और उनके परिजनों के इस साहसिक एवं प्रेरणादायक निर्णय को नमन किया। विशेषज्ञों के अनुसार अंगदान जैसे निर्णय कई जिंदगियां बचा सकते हैं और समाज में नई उम्मीद जगाते हैं। एम्स भोपाल की यह पहल न केवल अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह समाज को सकारात्मक संदेश भी देती है कि मृत्यु के बाद भी जीवन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button