जबलपुर

कृष्णा अवतार मॉल में 5 दिवसीय उत्सव 26 से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

जबलपुर। शहर के प्रमुख शॉपिंग एवं मनोरंजन केंद्र कृष्णा अवतार मॉल में प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 26 से 30 अप्रैल तक पांच दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मॉल प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर शहरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है।

उत्सव की शुरुआत 26 अप्रैल को ओपन माइक और किड्स-फैमिली इवेंट से होगी। 27 अप्रैल को डांस शो एवं नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। 28 अप्रैल को बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता होगी, जबकि 29 अप्रैल को बॉलीवुड थीम पर आधारित संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

30 अप्रैल को “ग्रैंड सेलिब्रेशन” के साथ उत्सव का समापन होगा, जिसमें कलाकार आदित्य तिवारी की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इस अवसर पर लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा।

उत्सव के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष लकी ड्रॉ योजना चलाई जा रही है। ₹999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहक इसमें भाग ले सकेंगे। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर, द्वितीय पुरस्कार माइक्रोवेव और तृतीय पुरस्कार एयर कूलर रखा गया है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में मिक्सर ग्राइंडर, आयरन एवं हॉट वाटर केतली शामिल हैं।साथ ही 27 से 30 अप्रैल तक मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में “एक टिकट खरीदें, एक टिकट मुफ्त पाएं” ऑफर भी लागू रहेगा।मॉल प्रबंधन ने शहरवासियों से उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button