कटनी

93 जोड़ों के सामूहिक विवाह से गूंजा विजयराघवगढ़, योजनाओं से सजी नई शुरुआत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश

93 जोड़ों के सामूहिक विवाह से गूंजा विजयराघवगढ़, योजनाओं से सजी नई शुरुआतæ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और सहयोग का संदेशScreenshot 20260422 141147 Gallery

IMG 20260422 WA0054 scaled IMG 20260422 WA0053 scaled

विजयराघवगढ़,यशभारत।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इस बार केवल रस्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सहयोग और सरकारी योजनाओं के प्रभाव का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में 93 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कार्यालय से निकली पारंपरिक बारात से हुई, जिसमें ढोल-नगाड़ों, शहनाइयों और आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
जनपद पंचायत परिसर में सभी विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने बताया कि यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के 93 परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जहां बिना आर्थिक बोझ के सामाजिक परंपराओं के साथ विवाह संपन्न हुआ।
समारोह में जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंच से नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शासन की ओर से प्रत्येक वधू को 49 हजार रुपये की सहायता राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। साथ ही दीवार घड़ी और घरेलू बर्तन भी उपहार स्वरूप दिए गए, जिससे नवजीवन की शुरुआत में उन्हें सहूलियत मिल सके।
कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब सरकारी योजनाएं सामाजिक सहभागिता से जुड़ती हैं, तो वे केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जीवन बदलने का माध्यम बन जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button