कांग्रेस में जमीनी सक्रियता लाने कटनी पहुंचे राहुल भैया का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, नेताओं के घर जाएंगे मिलने

कटनी, यशभारत । मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया का नगर आगमन हुआ। उनके कटनी पहुंचने पर चाका बायपास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान वे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो रहे है तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से सौजन्य मुलाकात भी कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा के बाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निवास पर जाकर उनसे सौजन्य भेंट करेंगे। बायपास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ विधायक अजय सिंह राहुल भैया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कटनी नगर प्रवेश के दौरान संगठन प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रुस्तम भाई,राकेश जैन कक्का, पप्पू बाजपेयी, प्रेम बत्रा,नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, रविन्द्र सिंह बघेल,जय उरमलिया, जितेन्द्र सिंह, रत्नेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








