जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी मंजूर

जबलपुर, यश भारत।

केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी मंजूर

जबलपुर, यश भारत। काफी समय से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को आखिरकार राहत मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले अक्टूबर में डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था। अब ताजा फैसले के बाद डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
सरकार के इस निर्णय से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button