मध्य प्रदेशराज्य

संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम हुआ चौराहे का नामकरण :  प्रतिमा का महापौर ने किया भव्य अनावरण 

संतो की शिक्षा समाज में सकारात्मक परिणाम लाती है : महापौर संगीता सुशील तिवारी

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का मुख्य अतिथि महापौर संगीता सुशील तिवारी ने अनावरण किया तथा सेन महाराज के नाम पर चौराहे का नामकरण किया गया। इस अवसर पर सागर के एमएलबी स्कूल के पास एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसेन समाज संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित थे। सर्वसेन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुधा सेन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राम रतन सेन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

अनावरण कार्यक्रम में महापौर संगीता सुशील तिवारी ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज को एक सच्चे और नेक संत के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि यह सेन समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने पर गर्व प्रकट किया और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मंच से उद्बोधन देते हुए प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि संतों की शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है और उनके आदर्श अपना कर ही सशक्त समरस समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर गणेश सेन को मध्य प्रदेश सर्वसेन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और किशन सेन को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा से समाज के सदस्यों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

सागर के अटल पार्क में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपूरी ठाकुर की प्रतिमा पर सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन और उनकी टीम ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस आयोजन को सागर शहर के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा सेन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष जय करण सेन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राम रतन सेन, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गणेश सेन, प्रदेश प्रभारी किशन सेन, युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सविता, प्रदेश महामंत्री एवं सागर जिला अध्यक्ष मयंक सेन, संभागीय अध्यक्ष कमलेश सेन, अनिल सेन, संतोष सेन, विपिन सेन, श्याम बिहारी सेन, अमित सेन, देवेंद्र सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेन समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button