कटनी
कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, पुराने विवाद को लेकर नदीपार में वारदात, अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कटनी, यशभारत। नदीपार में आज रविवार की शाम पुराने विवाद को लेकर तीन लोगों ने कांग्रेस नेता रमेश अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद घायल रमेश अहिरवार को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि आरोपियों से पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसके पहले भी कई बार वाद विवाद हो चुका है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। रमेश के पुत्र देवेंद्र अहिरवार ने मीडिया को बताया कि उनके पिता पर ओम और दीपक ने हमला किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।







