भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, नामी बिल्डर के बेटे पर FIR

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, नामी बिल्डर के बेटे पर FIR

​तीन बार कराया गर्भपात; कानपुर से भोपाल नौकरी करने आई थी तलाकशुदा पीड़िता

​भोपाल,यश भारत। राजधानी के एमपी नगर थाने में एक नामी बिल्डर के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने कानपुर की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस ने एसीपी की जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

​नौकरी के दौरान हुई थी जान-पहचान
​पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है और तलाकशुदा है। डेढ़ साल पहले वह नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी, जहाँ उसने एक नामी बिल्डर के यहाँ काम शुरू किया। इसी दौरान बिल्डर के बेटे से उसकी पहचान हुई। आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और एमपी नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार गलत काम किया।

​कमिश्नर दफ्तर में की थी शिकायत
​पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने न्याय के लिए पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आवेदन दिया था, जिसकी जांच एसीपी को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अब एमपी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी उसके सामने आकर अपनी बात रखे और उससे माफी मांगे।

इनका कहना है…
​एमपी नगर थाना अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता कानपुर की रहने वाली है और आरोपी बिल्डर के यहाँ काम करती थी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौतम सोलंकी, एडिशनल डीसीपी

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button