वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
भोपाल,यश भारत। राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की तत्परता दिखाते हुये घटना के कुछ ही दिनों में आरोपी को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कीमती स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी निखिल कुमार ने थाना टीटी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशों ने पार कर दी है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 6 अप्रैल को चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष हवेलिया (25 वर्ष) बताया। जिसके पास से 30 हजार किमत की चोरी की बाइक बरमाद हुई।







