कटनी

आरटीओ कार्यालय में चोरी, बस से बैटरी, स्टेफनी, अल्टीनेटर, सेल्फ जैक, टाई लीवर और टूल्स किट ले गए चोर

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगवां स्थित आरटीओ कार्यालय और स्लीमनाबाद में वन विभाग के कैमरों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में खड़ी एक बस को चोरों ने निशाना बनाया। आरटीओ कर्मचारी रामपरीक्षा राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार चोरों ने कार्यालय परिसर में खड़ी बस में लगे बैटरी, स्टेफनी और अल्टीनेटर, सेल्फ जैक, टाई लीवर और टूल्स किट, महंगी वायरिंग चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत 30 हजार आंकी गई है। इसी तरह स्लीमनाबाद में सिद्ध बाबा आश्रम ग्राम जुजावल के पास वन्यजीवों की निगरानी के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए 2 नग ट्रैप कैमरे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कैमरों की 20 हजार आंकी गई है। वनरक्षक विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button