मध्य प्रदेशराज्य

जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, कई घायल; थाने का घेराव

Table of Contents

सतना ,यश भारत। शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला से भार्जुना गांव जवारे विसर्जन करने गए श्रद्धालुओं पर वापसी के दौरान असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बुजुर्गों समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कोलगवां थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया।

रास्ता रोककर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकुरिया टोला के श्रद्धालु भार्जुना गांव में जवारे विसर्जित कर वापस लौट रहे थे। तभी साइडिंग के पास स्थानीय ग्रामीणों ने रास्ता रोककर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए।

बंधक बनाने का आरोप, थाने में हंगामा

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कुछ लोगों को पकड़कर बंधक बना लिया है। इसी बात से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण और घायल कोलगवां थाना पहुंचे और गेट पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि लापता लोगों को तत्काल ढूंढकर लाया जाए और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button