Delhiइंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

MP की राजनीति में भूचाल,कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती दिल्ली में गिरफ्तार, 

भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

 दतिया, यश भारत।मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया जब दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार से जुड़े एक पुराने मामले में की गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला वर्ष 2015 का है, जो भूमि विकास बैंक से एफडीआर (FDR) रिलीज से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं, जिसकी जांच लंबे समय से चल रही थी।जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक को हिरासत में लिया है। खबर यह भी सामने आ रही है कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत द्वारा कल सजा को लेकर अहम फैसला सुनाया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।फिलहाल सभी की नजरें अदालत की आगे की कार्यवाही पर टिकी हैं। अधिकारियों के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button