भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में मौसम का यू-टर्न: सुबह खिली धूप, दोपहर में आंधी-बारिश से भीगा शहर

भोपाल में मौसम का ‘यू-टर्न’: सुबह खिली धूप, दोपहर में आंधी-बारिश से भीगा शहर

अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गुल

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में बुधवार को मौसम के मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच दोपहर होते-होते आसमान में काली घटाएं छा गईं और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित भी किया।
तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा
मौसम विभाग ने पहले ही भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद शहर के एमपी नगर, न्यू मार्केट, बैरागढ़ और कोलार जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़नी शुरू हुईं। धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
बिजली व्यवस्था चरमराई
बारिश और तेज हवाओं का असर शहर की विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। आंधी शुरू होते ही सुरक्षा के लिहाज से और कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने के कारण बिजली गुल हो गई। शहर के लगभग 20 से ज्यादा मोहल्लों में घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चार दिनों का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से नमी आ रही है। विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button