कटनीमध्य प्रदेश

अंतिम दिन रिकॉर्ड वसूली: विशेष शिविरों से नगर निगम को मिला करोड़ों का राजस्व

सुभाष चौक शिविर देर रात तक चला, करदाताओं ने लिया छूट का लाभ

अंतिम दिन रिकॉर्ड वसूली: विशेष शिविरों से नगर निगम को मिला करोड़ों का राजस्व

सुभाष चौक शिविर देर रात तक चला, करदाताओं ने लिया छूट का लाभ

कटनी,यशभारत।वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को नगर निगम द्वारा लगाए गए विशेष कर वसूली शिविरों में रिकॉर्ड स्तर पर राजस्व संग्रह हुआ। नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में 1 करोड़ 2 लाख रुपये तथा जल कर के रूप में 26 लाख 79 हजार रुपये की वसूली प्राप्त हुई। सुभाष चौक स्थित विशेष शिविर देर रात तक संचालित किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर बकाया कर जमा किया और शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाया। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक नागरिकों को सुविधा प्रदान कर लाभान्वित किया जाए।
इस दौरान राजस्व विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रही। शिविर में पहुंचे करदाताओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सुविधाजनक बताया।
नगर निगम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से न केवल करदाताओं को राहत मिली, बल्कि निगम के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button